छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद
*शासकीय प्राथमिक शाला ठेकाखुर्द में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-
बोरगांव संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ठेकाखुर्द में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री बिसरू राम यादव एवं शिक्षिका श्रीमति निर्मला सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और गुरुजनों के मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे समारोह का वातावरण उल्लासपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया। पूरे आयोजन में बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।





