छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

*आपातकाल के काले अध्याय का 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी कार्यक्रम डौंडी में आयोजित*

मुख्य वक्ता के रूप में युवा नेता श्याम जायसवाल उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा/ डौंडी

डौंडी।। कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को देश भर में थोपे गये आपातकाल जिसमें कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा लोकतंत्र को कुचलकर आपातकाल के काले अध्याय को देशवासियों पर थोपा गया ,इस विषय पर गुरुवार को पुलिस ग्राउंड सामुदायिक भवन में 26 जून 2025 दिन गुरुवार को मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें

मुख्य वक्ता के रूप में श्री श्याम जायसवाल जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ता श्याम जायसवाल ने कहा कि25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल लागू कर देश भर में डर का माहौल बना कर जो भी आपातकाल का विरोध किया उनको जेलों में डालकर नजर बंद करने का काम किया गया था जिसमें देश विपक्षी पार्टी के नेताओं, पत्रकारों को नजर बंद , जबरदस्ती नसबंदी कराया जिसका विरोध विपक्षी नेताओं ने किया । प्रेस समाचार के बिजली काट दी गई एवं कांग्रेस की षड्यंत्र कारी राजनीति के खिलाफ कुछ भी छापने से दबाव बनाकर मना कर दिया गया ।आपातकाल काल संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ. रुपेश कुमार नायक ने भी अपने स्वागत भाषण में आपातकाल की 50 वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार रखें, एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कोड़ों ने भी आपातकाल पर अपने विचार रखें एवं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतीन बाई चोरका,राधिका भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष जगत राजेंद्र नाहर मंडल महामंत्री महावीर ठाकुर संजय सिंह ,कमलेश श्रीवास्तव ,निलेश जायसवाल शिवराम रनघाटी , जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी ,साधना सोरी एवं नगर पंचायत डौण्डी के पार्षद प्रशांत नेताम ,यदुनंदन देहारी, अनिल निर्मलकर, अमेरिका ठाकुर, रजनी जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे……।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button