छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदसामाजिक

*वीर नारायण सिंह चौक से डौण्डी मार्ग पर गड्ढा पटा, राहुल शर्मा उनके युवा साथियों का अथक प्रयास*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-

वीर नारायण सिंह चोक से डौण्डी जोने वाले मार्ग पर पुल पर एक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया था। PWD का भी ध्यान नहीं दिया गया था, जिसके चलते कई बार दुर्घटनाएं हुई थीं। लेकिन पुराना बजार युवा साथियों के सहयोग से यह गड्ढा पट गया है।

 

*युवा साथियों का अथक प्रयास*

 

रहुल शर्मा, लक्ष्मण साहु, नंकु साहु, विपलव परमेश्वर निषाद, अजय सारथी, अमरदास देवा, नंद सजु यादव, मोहर्रम हुसेन, निखिल हुमन निषाद, रवि यारदा ने अथक प्रयास कर इस गड्ढे को पटा है। इनके प्रयास से अब इस मार्ग पर यातायात सुरक्षित हो गया है।

राहुल शर्मा एवं साथियों ने कहा

लेकिन अभी भी झरन मंदिर के आगे माइंस का धुल एकत्र हो के जम गया है, जिसे साफ करने के लिए अनेकों बार निवेदन किया गया है, लेकिन बीएसपी प्रबंधन को फर्क ही नहीं पड़ता है। भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए इसे साफ किया जाना आवश्यक है।

दल्लीराजहरा शहर के कई अन्य मार्गों में भी गड्ढे है  लेकिन नगर पालिका द्वारा इन पर ध्यान नहीं दिया जाता भाजपा सरकार बनने से राजहरा के जनता को उम्मीद बहुत है लेकिन क्या भाजपा सरकार में दल्लीराजहरा का विकास हो पाएगा ये चर्चा का विषय बना हुआ है

 

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button