*सोमनाथ मंदिर की 1000वीं वर्षगांठ पर भाजपा मंडल राजहरा द्वारा शिव मंदिर में भव्य अभिषेक व पूजा-अर्चना किया गया*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-
भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भगवान सोमनाथ मंदिर की 1000वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश के साथ-साथ राजहरा भाजपा मंडल द्वारा भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार, समय सुबह 11 बजे, स्थान शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 7, राजहरा में भगवान सोमनाथ का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
कार्यक्रम में राजहरा मंडल के वरिष्ठ, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से
मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी,
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी,
पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री श्याम जायसवाल जी,
नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी,
मंडल महामंत्री श्री प्रकाश ठाकुर जी,
मंडल उपाध्यक्षगण श्री मुकेश खास, श्री सुरेन्द्र बेहरा, श्रीमती गीता मरकाम,
मंडल मंत्री श्री समर्थ लखानी जी,
तथा वार्ड पार्षद श्री भूपेन्द्र श्रीवास, श्री सुरेश जायसवाल, श्री तरुण साहू सहित
श्री सागर गनिर, श्री प्रमोद कुमार, श्री गिरधर सिन्हा, श्री महेन्द्र सिंह, श्री राहुल साहू, श्री राहुल शर्मा, श्री रमनी बघ, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती किरण सिन्हा, श्रीमती नंदा पासिने, श्रीमती ममता पटेल एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारत की सनातन संस्कृति, आत्मबल और पुनर्निर्माण की जीवंत प्रतीक है, जिसने हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद अपनी अस्मिता बनाए रखी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, धर्म एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ किया गया।








