छत्तीसगढ़दल्लीराजहरादुर्गबालोदराष्ट्रीय

*भाजपा दल्लीराजहरा मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती दिवस मनाया*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर पुराना बाज़ार स्थित शहीद वीर नारायण जी की प्रतिमा तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के छाया चित्र पर तिलक लगाकर, नारियल अर्पित कर एवं अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर माल्यार्पण लोकप्रिय सांसद श्री भोजराज नाग जी द्वारा किया गया। इसके पश्चात बिहार में मिली प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में पटाखे फोड़कर एवं मिठाई वितरित कर उत्सव मनाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार हर्षोल्लास का माहौल रहा और पूरा परिसर भारत माता की जय, भारतीय जानता पार्टी जिंदाबाद एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोड़े, मंडल महामंत्री रमेश गुजर, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस, सुरेंद्र बेहरा, मंडल कोषाध्यक्ष कैलाश जैन, मंडल मंत्री समर्थ लाखानी, पार्षदगण अरुणा रामटेके, मालती निषाद, रेखा सहारे, मोनिका साहू, सुरेश जायसवाल, मेवा पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल कुमार, तरुण साहू।

महेंद्र सिंह, श्याम जायसवाल, रमेश मित्तल, राहुल साहू, राहुल शर्मा, रोहित साहू, भूषण निर्मलकर एवं भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button