छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदराष्ट्रीयरोज़गार

*भारतीय मजदूर संघ ने चारों श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन का किया स्वागत*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

*भारतीय मजदूर संघ ने चारों श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन का स्वागत किया*;

*साथ ही संघ ने प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री का आभार व्यक्त किया*

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भारत सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का हृदयपूर्वक स्वागत करता है।

जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लंबे समय से प्रतीक्षित चार श्रम संहिताओं को लागू‌ किया गया है। ये संहिताएँ देश के समस्त श्रमिक वर्ग को गरिमा सुरक्षा और उन्नत कल्याण सुनिश्चित करने

की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

दिनांक 21-11-2025 को बीएमएस के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र कुमार हिम्मते, एस मलेशम उपाध्यक्ष,सजी नारायण पूर्व अध्यक्ष, सुरेन्द्रन संगठन मंत्री, गिरीश आर्य मंत्रीपवन कुमार,रामनाथ गणेशी ,ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुखलाल मंडाविया‌ से भेंट की और श्रम से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा, जिसमें श्रम संहिताओं से जुड़े कुछ मुख्य चिंताएँ भी शामिल थीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारतीय मज़दूर संघ (BMS) द्वारा उठाये गए सभी वास्तविक चिंताओं का गंभीरता से समाधान किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संसद में

संशोधन लाने सहित उचित कदम उठाए जाएँगे। हम श्रम मंत्री के सकारात्मक, संवेदनशील और रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए उनका विशेष धन्यवाद करते हैं।

चारों श्रम संहिताएँ श्रम बाज़ार की नई और उभरती वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए रूपांतरित की

गई हैं। निर्धारित रोजगार की सीमाओं से आगे वेतन – कवरेज का विस्तार तथा असंगठित एवं नव-विकसित क्षेत्रों तक सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना आधुनिक कार्यबल की आकांक्षाओं के अनुरूप दूरदर्शी सुधारों को दर्शाता है।

बीएमएस पूरे देश में श्रम संहिताओं के प्रभावी और सुगम कार्यान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने के प्रति

प्रतिबद्ध है। हम सरकार एवं सभी संबंधित पक्षों के साथ संवाद जारी रखेंगे ताकि श्रमिकों का कल्याण श्रम शासन का केंद्रबिंदु बना रहे।

बीएमएस का मानना है कि यह भारत की एक न्यायसंगत, समावेशी और सशक्त श्रमिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button