महासमुंद

लापता युवक का शव पिथौरा के खेत में मिलने से इलाके में दहशत

महासमुंद | महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में एक युवक, खिलेश्वर साहू (34), का शव चार दिनों बाद खेत में गड़ा मिला है। युवक मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से कोई खबर नहीं आई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी।

आज सुबह ग्रामीणों ने पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान की और मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में खलबली मच गई है।

परिजनों का कहना है कि खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, और उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button