*शासकीय प्राथमिक शाला ठेमाखुर्द संकुल बोरगाँव में हर्षौल्लास के साथ 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-
शासकीय प्राथमिक शाला ठेमाखुर्द संकुल बोरगाँव विकासखंड डौंडी जिला बालोद में हर्षौल्लास के साथ 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक बिसरूराम यादव ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
सहायक शिक्षिका निर्मला सिन्हा ने कहा
विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी नमन किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।





