छत्तीसगढ़ताज़ा खबरदल्लीराजहराबालोदराष्ट्रीयसामाजिक

*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा की छात्रा ने प्राप्त किया तृतीय स्थान* 

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-

प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा की कक्षा नवमी की छात्रा कु. पूर्वी विश्वकर्मा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा ग्राम बघमरा का नाम गौरवान्वित किया है। कु. पूर्वी विश्वकर्मा, पिता श्री खिलावन राम विश्वकर्मा एवं माता श्रीमती कविता विश्वकर्मा की सुपुत्री हैं।

 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना के विकास के उद्देश्य से किया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं में संस्कार, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का संवर्धन हो सके।

 

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में अतिथि श्री रामेश्वर प्रसाद साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत बघमरा) एवं श्री मोहनीष पारकर (जनपद सदस्य, बालोद) , पालक समिति के अध्यक्ष श्री तूकेंद्र देवांगन , वरिष्ठ सलाहकार श्री लीलाराम साहू , पंचायत के सभी पंच के कर-कमलों से कु. पूर्वी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा यादव एवं विद्यालय पालक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कु. पूर्वी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button