छत्तीसगढ़

नक्सलियों का खूनी खेल: ग्रामीण की मुखबिरी के आरोप में हत्या

बीजापुर | बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के पोषड़पल्ली गांव का है। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है और उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।

माओवादियों ने लाश के पास एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबिरी की सजा देने की बात कही गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस इसे लेकर जांच में जुट गई है।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button