*जालाराम बापा मंदिर प्रांगण में चल रही श्री जालाराम बापा जीवन चरित्र कथा के तीसरे एवं अंतिम दिवस का आयोजन आज श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ*

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-
दिनांक: 02नवम्बर 2025
दल्ली राजहरा स्थित श्री जालाराम बापा मंदिर प्रांगण में चल रही श्री जालाराम बापा जीवन चरित्र कथा के तीसरे एवं अंतिम दिवस का आयोजन आज श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जालाराम बापा का जीवन त्याग, सेवा और सदाचार का प्रतीक है, जिससे हमें समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।”
इस पावन अवसर पर जिला महामंत्री श्री सौरभ लूनिया जी, मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी, पार्षद श्री सुरेश जैसवाल जी एवं श्री भूपेन्द्र श्रीवास युवा नेता श्याम जायसवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी आगंतुकों का पूज्य कथा वाचक श्री पियूष मेहता जी (लंदन) द्वारा गमछा एवं स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गुजराती समाज के सभी पदाधिकारीगण तथा युवा मंडल के महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल के मंत्री श्री समर्थ लाखानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरे आयोजन में भक्तिभाव, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।










