छत्तीसगढ़बालोद

दल्लीराजहरा के विकास की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात।

छत्तीसगढ़ न्यूज 24/सागर ग़नीर/दल्लीराजहरा-

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सौरभ लूनिया के नेतृत्व में दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात किया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने दल्लीराजहरा के विकास हेतु चर्चा किया व डॉ रमन सिंह से दल्लीराजहरा आने का निवेदन किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आश्वस्त किया है। की वे शीघ्र दल्लीराजहरा आयेंगे। व विकास कार्य हेतु पैसे की कही कोई कमी नहीं होने देगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 09 मेवा पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद रात्रे , संजय सिंह, ललित जैन , राकेश देवांगन, दुष्यन्त कुमार, जीवन साहू शामिल थे।

Sagar Ganir

chhattisgarhnews24.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button